जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ से उत्तर में छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर फर्रुखाबाद चौराहे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर इन्दिरा आवास कालोनी के पार्श्व में यह विद्यालय स्थित है। छिबरामऊ आंचलिक क्षेत्र विशेष रुप से ग्रामीणांचल क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं की गुणात्मक शिक्षा एवं उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास तथा बच्चों में अन्तर्निहित प्रतिभा को विकसित करने के दृष्टिकोण से ही संस्था के संस्थापक, प्रबन्धक, नेहरु कालेज के पूर्व प्राचार्य व पूर्व सदस्य राज्यसभा प्रो.(डा.) रामबख्श सिंह वर्मा ने अपने सहयोगियों व मित्रों के साथ मिलकर इस शिक्षण संस्था की स्थापना वर्ष 1982 में की था। संस्था के पास अपना निजी विशाल भव्य भवन है जिसमें पी0जी0 से लेकर कक्षा 12 कला एवं विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
प्रबन्धक डा. रामबख्श सिंह वर्मा (पूर्व सांसद)
विद्यालय भवन की विशेषताएं
संस्था का विशाल भव्य भवन एवं सम्पूर्ण परिसर चारों तरफ चाहरदीवारी से घिरा हुआ है। छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग से विद्यालय के मुख्य द्वार तक आवागमन हेतु पक्का मार्ग है जो कि मुख्य मार्ग के दोनों ओर कदम के हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित है। भवन निम्न भागों में बंटा हुआ है -
विद्यालय के पास विभिन्न खेलों से संबंधित पर्याप्त खेल सामिग्री तथा खेलने हेतु पर्याप्त मैदान उपलब्ध है।
विवरणिका
विद्यालय में उपलब्ध समस्त सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी एक लघु पत्रिका में उपलब्ध करायी गयी है जिसे विवरणिका कहते हैं।
विद्यालय पत्रिका - ज्ञान ज्योति
विद्यालय के छात्र / छात्राओं की साहित्यिक अभिरुचि एवं सृजनात्मकता को विकसित करने हेतु विद्यालय की अपनी साहित्यिक पत्रिका ज्ञान ज्योति है। इस पत्रिका में विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं वैज्ञानिक लेखों, कविता व कहानियों, चुटकुलों, ज्ञानवर्धक संस्मरणों आदि को प्रकाशित करवा सकते हैं। इससे विद्यार्थियों में रचनाधर्मिता के प्रति जागरुकता उत्पन्न होती है।
छात्रवृत्ति
विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक आधार पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए सरकार द्वारा देय छात्रवृत्ति प्राप्त करने की सुविधा है।
परिचय-पत्र
छात्र / छात्राओं द्वारा विद्यालय में प्रवेश लेने के समय ही निर्धारित शुल्क पच्चीस रुपये देकर परिचय-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्र / छात्राओं को विद्यालय में परिचय-पत्र लाना आवश्यक है।
उपस्थिति
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के नियमानुसार छात्र / छात्राओं को विद्यालय में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
कक्षा 9 व 10 में पढ़ाये जाने वाले विषय
हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित/प्रा0गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर, चित्रकला
कक्षा 11 व 12 (कला वर्ग) में पढ़ाये जाने वाले विषय
हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गृहविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र
कक्षा 11 व 12 (विज्ञान वर्ग) में पढ़ाये जाने वाले विषय
सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान
बोर्ड परीक्षा -
वर्ष - 2016 का परीक्षा परिणाम -
हाईस्कूल - 85 प्रतिशत इण्टरमीडिएट - 88 प्रतिशत
विद्यालय का समय-
ग्रीष्मकालीन समयः प्रातः 08.00 से 01.00 बजे तक
शीतकालीन समयः प्रातः 10.00 से 03.00 बजे तक