अभिभावकों के लिए नियम
- सभी सम्मानित अभिभावकों को कोई सूचना विद्यालय से लेने अथवा अन्य किसी समस्या के निवारण हेतु मध्यावकाश में कक्षाध्यापक / प्रधानाचार्य से सम्पर्क करना होगा।
- प्रत्येक अभिभावक को अपने पाल्य की विद्यालय दैनन्दिनी (डायरी) का प्रतिदिन अवलोकन करना तथा विषय अध्यापक द्वारा दी गई सूचना का अनुपालन कराना आवश्यक है।
- सभी अभिभावकों को विद्यालय द्वारा निर्धारित मीटिंग में उपस्थित रहना अनिवार्य है।
- सभी सम्मानित अभिभावकों से आशा की जाती है कि वे संस्था के नियमों से पूर्णतः सहमत होंगे एवं अनुशासन बनाये रखने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।