विद्यार्थियों के लिए नियम

विद्यार्थियों के लिए नियम

  • सभी छात्र / छात्राओं को प्रार्थना सभा से पांच मिनट पूर्व विद्यालय परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • सभी छात्र / छात्राएं सुनिश्चित गणवेश में ही विद्यालय में उपस्थित होगे।
  • तीन दिन लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर छात्र / छात्रा का नाम पृथक कर दिया जायेगा। पुनः प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क देय होगा।
  • सभी छात्र / छात्राओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख को शुल्क अवश्य जमा करना होगा अन्यथा 1 रुपये प्रतिदिन बिलम्ब के हिसाब से अर्थदण्ड देय होगा।
  • गम्भीर अनुशासनहीनता की स्थिति में छात्र / छात्रा को कालेज से निष्कासित कर दिया जायेगा।
  • मोबाइल, वाद्ययंत्र, मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन छात्र / छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में लाना पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित है।
  • छात्र / छात्राओं को साइकिल नियत स्थान पर निर्धारित शुल्क देकर खड़ी करनी होगी।