विद्यालय भवन की विशेषताएं
संस्था का विशाल भव्य भवन एवं सम्पूर्ण परिसर चारों तरफ चाहरदीवारी से घिरा हुआ है। छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग से विद्यालय के मुख्य द्वार तक आवागमन हेतु पक्का मार्ग है जो कि मुख्य मार्ग के दोनों ओर कदम के हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित है। भवन निम्न भागों में बंटा हुआ है -
- मदर टेरेसा - शिशु खण्ड - भवन के इस भाग में पी0जी0 से लेकर कक्षा 5 तक की कक्षायें संचालित की जाती हैं। इसी खण्ड में महिला प्राध्यापकों के लिए शौचालय तथा शिशु बालिका तथा शिशु बालक शौचालय भी अलग-अलग स्थित है।
- कल्पना चावला - किशोर खण्ड - भवन के इस भाग में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षायें संचालित की जाती है। इसी खण्ड में किशोर खण्ड की सभी बालिकाओं हेतु शौचालय कक्ष भी स्थित हैं।
- मुंशी प्रेमचन्द्र - साहित्यिक खण्ड - भवन के इस भाग में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की कला वर्ग की कक्षाओं का संचालन होता हैं। इसी खण्ड में सीनियर छात्राओं के लिए शौचालययुक्त कक्ष भी है तथा इसी खण्ड में अलग-अलग आगन्तुक कक्ष, अध्यापक कक्ष भी है।
- सर सी.वी.रमन - विज्ञान खण्ड - भवन के इस भाग में कक्षा 11 एवं कक्षा 12 की विज्ञान कक्षाओं का संचालन होता है। इसी खण्ड में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गृह विज्ञान की इण्टरमीडिएट स्तर की प्रयोगशालायें भी हैं तथा कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए पृथक-पृथक शौचालय कक्ष हैं।
- लाल बहादुर शास्त्री - प्रशासनिक भवन - भवन के इस भाग में प्रबन्धक कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय तथा स्टाफ मीटिंग हेतु सभागार है।
- सभागार एवं अतिथि गृह - संस्था के परिसर में अन्दर एक विशाल सभागार तथा उसके ऊपर एक विशाल सुसज्जित अतिथि गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
- विद्यालय में 3 स्थानों पर डीप बोरिंग तथा पानी संग्रह हेतु सभी भवनों पर कुल छः स्थायी पक्की पानी की टंकियां बनी हुई हैं जिनसे स्वयं प्रवाही जल पूरे विद्यालय भवन के हर खण्ड में चौवीसों घंटे सहज रुप में उपलब्ध है।
- विद्यालय परिसर में प्रवेश हेतु पूरब की ओर मुख्य द्वार तथा उत्तर की ओर दूसरा द्वार है।
- सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में हरे भरे छायादार वृक्ष, फूलदार क्यारियां तथा सदाबहार हरियालीयुक्त हेज लगी हुई हैं जिससे सम्पूर्ण परिसर मनभावन हरियाली से युक्त है।
- विद्यालय की सभी प्रयोगशालाएं तथा पुस्तकालय पूर्णतः सुसज्जित हैं।
- विद्यालय के सभी कक्ष विद्युत द्वारा चालित पंखों, रोशनी उपकरणों तथा समुचित फर्नीचर से सज्जित हैं। आवश्यकता पड़ने पर कालेज के पास अपना स्वयं का जनरेटर भी हैं।
- विद्यालय भवन मुख्य कस्बे के निकट परन्तु कस्बे के कोलाहल एवं सड़कों पर उत्पन्न प्रदूषण से पूर्णतः मुक्त है जिससे शान्ति वातावरण में छात्र/छात्राएं एकाग्रचित्त होकर विद्या अध्ययन कर सकते हैं।