विद्यालय के अन्दर छात्र/छात्राओं हेतु निर्धारित गणवेश
विद्यालय में अध्ययन सभी छात्र / छात्राओं हेतु निर्धारित गणवेश में ही विद्यालय आना अनिवार्य है। गणवेश का निर्धारण निम्न प्रकार से हैः-
- पी.जी. से लेकर कक्षा 10 तक -
(अ) छात्राएं - नेवी ब्लू स्कर्ट तथा गुलाबी रंग की शर्ट, काले रंग के जूते एवं नीले रंग के मोजे तथा विद्यालय द्वारा निर्धारित टाई व बेल्ट। सर्दी के मौसम में नीला स्वेटर व कोट।
(ब) छात्र - नेवी ब्लू रंग का हाफ अथवा फुल पैंट, गुलाबी रंग की शर्ट, काले रंग के जूते व नीले रंग के मोजे तथा विद्यालय द्वारा निर्धारित टाई व बेल्ट। सर्दी के मौसम में नीला रंग का स्वेटर व कोट।
- कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक -
(अ) छात्राएं - नेवी ब्लू सलवार, गुलाबी कुर्ता व दुपट्टा, काले रंग के जूते, नीले रंग के मोजे तथा विद्यालय द्वारा निर्धारित टाई व बेल्ट। सर्दी के मौसम में नीले रंग का स्वेटर व कोट।
(ब) छात्र - नेवी ब्लू रंग का फुल पैंट, गुलाबी रंग की शर्ट, काले रंग के जूते व नीले रंग के मोजे तथा विद्यालय द्वारा निर्धारित टाई व बेल्ट। सर्दी के मौसम में नीला रंग का स्वेटर व कोट।